मुरादाबाद, जनवरी 30 -- छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई युवती को बंदरों ने घेर लिया। बंदरों से डरकर भागने के दौरान युवती दो मंजिल बिल्डिंग की छत से नीचे गिर गई। युवती के मुंह के बल गिरने से उसका जबड़ा टूट गया। गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। गंभीर हालत में युवती को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बिलारी के मोहल्ला ठाकुरान निवासी कौसर हुसैन मजदूरी करते हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी सन्नो शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी बीच बंदरों का झुंड छत पर आ गया और सन्नो पर झपटा। युवती बंदरों से बचने के लिए भागी तो दो मंजिल इमारत की छत से नीचे सड़क पर जा गिरी। इस हादसे के बाद युवती की गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के बेहोश होने पर परिजन आनन- फानन में इलाज के लिए निजी अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.