बलरामपुर, जनवरी 21 -- बलरामपुर,संवाददाता। रेहरा बाजार ब्लॉक क्षेत्र में उत्पाती बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा है। भारत पेट्रोल पंप पर बंदरों का झुंड पहुंच गया। इस दौरान वहां कार्य कर रहे कर्मियों पर हमला कर दिया। बंदरों के भय से कर्मचारी परिसर में बने कमरों में भाग गए। लगभग एक घंटे तक बंदरों का झुंड परिसर में जुटा रहा। इस दौरान तेल लेने के लिए आने वाले वाहन चालक बंदरों के झुंड व सन्नाटे को देख कर दूर से ही वाहनों की स्पीड बढ़ाकर निकलते दिखे। रेहरा बाजार क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंकर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। धूप निकलते ही बंदरों का झुंड बाजार व प्रतिष्ठानों पर पहुंच जा रहा है। दोपहर करीब 11 बजे बंदरों को झुंड स्थानीय पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। बंदरों ने वहां पेट्रो पदार्थ दे रहे कर्मचारियों व वाहन स्वामियों को दौड़ा लिया। सोहन ल...