सीतापुर, जनवरी 24 -- सकरन, संवाददाता। जानवरों के आतंक से लोगों की जान सांसत में आ गई है। आए दिन जानवर किसी न किसी को अपना निशाना बना रहे हैं। शनिवार को सकरन के बिठमनी में बंदरों के झुंड ने छत पर खाना बना रही महिला को दौड़ा लिया। बचने के लिए महिला ने छत से छलांग लगा दी। महिला के सिर में 15 टांके लगे हैं। जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सकरन के बिठमनी निवासी मायावती शनिवार सुबह छत पर चूल्हे पर खाना बना रहीं थी। तभी बंदरों के झुंड ने मायावती पर हमला कर दिया। अचानक हुए बंदरों के हमले से मायावती सहम गई। बंदरों के झुंड से बचने के लिए वह चीख पुकार मचाते हुए दौड़ी। बंदरों को पीछा आता देख खुद को बचाने के लिए उन्होंने छत से छलांग लगा दी। चीख पुकार सुन परिवार वाले भागकर नीचे आए तो मायावती को खून से लथपथ देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.