गोरखपुर, फरवरी 23 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम बैलों में सोमवार की सुबह ननिहाल में आयी 8 वर्षीय जिकरा को बंदरों के झुंड ने काट कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजन घायल मासूम को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां उसका इलाज करने के साथ ही वैक्सीन लगाया गया। बताया जाता है कि मासूम अपने ननिहाल ग्राम बैलों निवासी अजमत के घर आयी है। सुबह लगभग सात बजे अपनी बड़ी बहन के साथ छत पर खेल रही थी। इसी बीच बंदरों के झुंड आ गया। लोगों का कहना है कि बंदर उसे काटने लगे। दूसरी बहन शोर बचाने लगी। जब तक लोग बंदरों से बचाने वहां पहुंचते बन्दर काट कर उसे धक्का देकर दूसरे तरफ भाग निकले। बंदरों के काटने से जख्मी हालत में मासूम को भटहट सीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि बन्दर ने अधिक काट लिया था। ...