रामपुर, जून 10 -- सोमवार सुबह दुकान पर जा रहे बच्चे पर बंदरों ने हमला कर दिया। बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मंगोली निवासी पूनम ने बताया कि उनके आठ वर्षीय बेटे युग पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। सोमवार सुबह युग किसी काम से दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बंदरों का झुंड मिल गया और हमलावर हो गए। बालक युग के हाथ में बंदरो ने कई जगह कटकर जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और बंदरों को भगाया। जख्मी हालत में बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एंटी रैबीज वैक्सीन देने के साथ मरहम पट्टी की। मां पूनम ने बताया कि इससे पहले भी खूंखार बंदर कई को काटकर घायल कर चुके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.