बलरामपुर, नवम्बर 14 -- महराजगंज। कस्बे में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। बंदर अब घरों में घुसकर सामान उठा ले रहे हैं। भगाने पर लोगों को काटने के लिए दौड़ा लेते हैं। बंदरों से निजात दिलाने के लिए लगातार लोग वन विभाग से मांग भी कर रहे हैं। महाराजगंज कस्बा सहित क्षेत्र के गांव में बंदरों काफी संख्या बढ़ गई है। बंदरों के कारण लोग चोटिल भी रो रहे हैं। विद्यालय जाने वाले रास्ते पर भी बंदरों का झुंड रहता है। जिसके कारण बच्चे भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण विनोद, अनूप, अरविंद सोनी, प्रभात, विनय मैनेजर ने कहा कि शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...