मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- मैनपुरी। शहर में मौजूदा समय में बंदरों का बड़ा आतंक हो गया है। मोहल्लों, गलियों व बाजारों में हर तरफ यह बंदर जनता के लिए बवाल ए जान बन गए हैं। बंदरों के आतंक से हर वर्ग परेशान है। शहर के राधारमन रोड स्थित कृष्णाकुंज कालोनी के बाहर नगला मूले निवासी अमर सिंह पुत्र बैजनाथ जाटव सड़क पर किसी से बात कर रहा था। तभी बंदरों की टोली ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर शहर की जनता ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में बंदरों के आतंक से हर वर्ग परेशान है। सुबह, दोपहर, शाम तक लोग बंदरों के आतंक से जूझते रहते हैं। इस समय शहर में हजारों की संख्या में बंदरों को छोड़ा गया है। जो बच्चों व महिलाओं को अपना निशाना बनाकर घायल कर रहे हैं। वहीं बंदर घर का कीमती सामान भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.