देहरादून, दिसम्बर 11 -- देहरादून। कौलागढ़ में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने बताया कि बंदरों के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, बंदर घरों की बाउंड्रीवाल से लेकर छतों में बैठे रहते हैं। सर्दियों में लोग धूप सेकने के लिए भी अपने घर की छत पर भी नहीं जा पा रहें हैं, कई बार बंदर स्कूली बच्चों और आने जाने वालों पर झपट भी चुके हैं। उन्होंने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...