औरैया, फरवरी 8 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में बंदरों के बढ़ते आतंक से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। नगर क्षेत्र में बंदरों के झुंड द्वारा अचानक हमले की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। नगर निवासी अभिमन्यु दुबे पुत्र सुरेश कुमार दुबे, निवासी रूद्र धाम राजीव नगर, अजीतमल ने उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर बंदरों को पकड़े जाने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि बंदर घरों की छतों, गलियों और पेड़ों पर झुंड बनाकर रहते हैं तथा राहगीरों पर झपट्टा मार देते हैं। वे छतों पर सूख रहे कपड़े फाड़ देते हैं और खाने-पीने का सामान छीन ले जाते हैं। बताया गया कि बंदरों के हमले से राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं और छोटे बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। नगरवासियों द्वारा कई बार शिकायत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.