उरई, नवम्बर 30 -- जालौन। नगर में लंबे समय से बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर बंदरों की समस्या के समाधान की मांग की है। नगर के मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन, इमरान, विनय, प्रतीक आदि ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि पिछले कई वर्षों से नगर में बंदरों के झुंड स्कूलों, बाज़ार और नई सब्ज़ी मंडी क्षेत्र में सक्रिय हैं। इनके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को खतरा रहता है। महिलाओं को कपड़े आदि सुखाने के लिए छतों पर जाना पड़ता है। जिससे महिलाएं भी भय में रहती हैं। पूर्व में इस बाबत नगर पालिका में शिकायत की थी। परंतु पालिका ने संसाधनों की कमी बताते हुए कार्रवाई करने में असमर्थता जताई थी। बताया था कि बंदर पकड़ने के लिए टीम, उपकरण और तकनीकी संसाधन नहीं हैं। उन्होंने नगर पालिका को बंदर पकड़ने के लिए आवश्यक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.