सिद्धार्थ, दिसम्बर 6 -- सिद्धार्थनगर। वन विभाग कार्यालय बांसी से मात्र तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित तिलक इंटर कॉलेज में भारी संख्या में बंदर उत्पात मचा रहे हैं। शिक्षक, कर्मचारी एवं बच्चे डर के मारे परेशान हैं। विद्यालय के अंदर बंदर आए दिन कुछ न कुछ नुकसान करते रहते हैं। वाटर सप्लाई की पाइप, सीसीटीवी के तार, वॉटर टैंक, और पेड़ पौधों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानवी त्रिपाठी, अर्पिता मिश्रा, सिमरन, नंदिनी यादव, गिरजेश दूबे, शंकर लोधी, फैजान, दीपक कुमार, संगीता तिवारी, शारदा, कविता मौर्य आदि छात्रों का कहना है कि बंदर कभी-कभी आक्रामक रूप धारण कर लेते हैं। खाद्य सामग्रियों को छीन लेते हैं। बच्चों का कहना है कि हमें डर लगता है कि कहीं बंदर हम लोगों को काट न लें। प्रवक्ता अवधेश सिंह ने कहा कि पौधे विद्यालय परिसर में लगाए गए थे उसे भी बंदरों क...