रिषिकेष, मार्च 26 -- नगर पालिका डोईवाला क्षेत्र में बंदरों के आतंक निरंतर बढ़ने से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से बंदरों के छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई। डोईवाला नगर के विभिन्न वार्डों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। यहां आए दिन क्षेत्रवासी नगर पालिका प्रशासन से बंदरों से छुटकारा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। वार्ड नंबर 18 की निवासी अनीता गुप्ता ने बताया कि बंदरों की बढ़ रही संख्या के चलते गलियों में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बंदर की टोलियां घरों में घुसकर वहां रखा सामान उठा कर ले जाती हैं। छतों पर कपड़े सुखाने के लिए भी उसकी रखवाली करनी पड़ती है। बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी नीलम कर्णवाल ने कहा कि बंदर बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं पर आए दिन हमले कर रहे हैं। बच्चे छत और गली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.