बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- नगर के मोहल्ला गोकुलगंज में बंदरों के आतंक ने एक बार फिर हादसे को जन्म दे दिया। मोहल्ले में बुधवार को बंदरों के बीच हुई लड़ाई के दौरान एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसी समय गली से सामान लेकर गुजर रहे पत्रकार अमजद राना के भतीजे लविश (12 वर्ष) के सिर पर दीवार की एक ईंट का टुकड़ा आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लविश को तत्काल नगरवासियों की मदद से उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में बंदरों का आतंक काफी समय से चरम पर है। बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं और घरों से सामान उठा ले जाते हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। लोगों ने बताया कि शिकायतों के बावजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.