लखनऊ, जनवरी 8 -- राजधानी के रतनखंड में गुरुवार सुबह बंदरों की उछलकूद करीब 40 हजार आबादी के लिए मुसीबत बन गई। रतनखंड उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले बड़े क्षेत्र में बंदरों द्वारा बिजली के तारों के साथ की गई छेड़छाड़ के कारण आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों और बिजली विभाग के अनुसार बंदरों का एक झुंड 11 केवी के बिजली पोल पर चढ़कर उछलकूद कर रहा था। इसी दौरान तारों के आपस में टकराने से एक तेज धमाका हुआ और पूरे उपकेंद्र की सप्लाई बंद हो गई। देखते ही देखते रतनखंड और उसके आसपास के दर्जनों मोहल्लों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने का सबसे बुरा असर सुबह की जलापूर्ति पर पड़ा। सुबह 7:00 बजे तक जब बिजली बहाल नहीं हुई, तो घरों में लगे वाटर पंप नहीं चल सक...