मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश है। सरकार भी कह रही है। मगर जिले के अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे। आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से पूरा जिला परेशान है। निकाय क्षेत्रों में तो छतों पर उछल कूद करने वाले बंदर सड़कों और गलियों में दहशत का कारण बन गए हैं। मगर इनसे निजात दिलाने की कार्रवाई नहीं हो पा रही। जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। पहले बड़े शहरों में बंदरों का आतंक था। लेकिन अब कस्बा और बड़े ग्रामीण इलाकों में बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। नगर पंचायत बरनाहल की सब्जी मंडी हो या कस्बे के विभिन्न मोहल्ले। लोगों में बंदरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। स्थिति यह है कि बंदर सड़कों और गलियों पर कब्जा कर रहे हैं और आए दिन लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर रहे हैं।स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ घटनाएं बढ़ गई है। शनिव...