पीलीभीत, अप्रैल 25 -- वन्यजीव जिले की पहचान हैं। पर यह परेशानियों का सबब भी बन जाते हैं। अमरिया में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदरों के हमले में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोग कई बार बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। गुरुवार को हिन्दुस्तान संवाद में अमरिया के लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं के साथ बंदरों के आतंक की बात साझा की। उन्होंने कहा कि पहले प्रस्ताव के निर्देश होते है और तब सर्वे होता है और प्रस्ताव बन कर शासन को जाता है। लेकिन समाधान नहीं होता। बंदर फसलों का नुकसान तो करते ही हैं। लोगों को भी परेशानी करते हैं। डर की वजह से बच्चे अकेले घर से नहीं निकलते हैं। महिलाएं छतों पर जाने से डरती हैं। इन दिनों तों बंदरों के अलावा यहां हाईवे पर आवारा घूमने वाले घोड़े भी ...