संभल, नवम्बर 5 -- मढ़न (असमोली)। क्षेत्र के नगला नीडर गांव में मंगलवार देर रात बंदरों के झुंड के उत्पात के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी कुलदीप राठौर की 26 वर्षीय बेटी वशु राठौर घर के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान बंदरों का झुंड घर की छत पर कूदने लगा, जिससे कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई और युवती मलबे में दब गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवती को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजनों ने तत्काल निजी चिकित्सक को बुलाया, लेकिन डॉक्टरों ने वशु राठौर को मृत घोषित कर दिया। वशु तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से मां राशना देवी, पिता कुलदीप राठौर और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.