मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- बंदरा। पियर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के बगांही गांव में सोमवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव उसके घर से बरामद किया गया। उसकी पहचान राजकुमार साह की 28 वर्षीय पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आरती के ससुराल के लोग फरार हो गए। उसकी मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने आरती की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। घटना की सूचना पर रात में ही पहुंची पियर थाने की पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। आरती के पिता बोचहां थाना क्षेत्र के मैदापुर निवासी दीपक साह ने थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप दामाद व उसके ससुराल वालों पर लगाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी पुत्री आरती की शादी बंग...