मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था पंचायत के वार्ड 10 स्थित मलहटोली में रविवार की सुबह फंदे से लटकी महिला की लाश मिली। वह सुरेश सहनी की पुत्री मनीषा कुमारी (26) थी। घर में बिछावन के पास कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार मनीषा की करीब छह वर्ष पहले पुनाश में शादी हुई थी। उसे एक पांच साल की बेटी भी है। मनीषा समस्तीपुर के एक लड़के के साथ लव मैरिज कर ली थी। वे मायके में ही अपने पुत्री के साथ रह रही थी। परिवार के सभी लोग बेंगलुरु में रहते हैं। शनिवार की देर रात मनीषा एक शादी समारोह से आई थी और रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। हत्था और पीयर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की। मनीषा के ननिहाल से मामा के आने के बाद शव को फंदे से उतरवाया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित ...