मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- बंदरा, एक संवाददाता। बंदरा प्रखंड में सरकारी जगहों पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआत रामपुरदयाल पंचायत के पियर चौक पर किये गये अतिक्रमण को खाली कराने से की जाएगी। इसके लिए अंचल कार्यालय ने नोटिस जारी कर दिया है। सीओ अंकुर राय ने बताया कि पीयर चौक पर अतिक्रमण करने वालों को पूर्व में भी कई बार अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया जा चुका है। लेकिन जगह खाली नहीं की गई है। अब 22 दिसंबर तक अंतिम मौका दिया जा रहा है। उसके बाद प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएगा। सीओ ने बताया कि अन्य जगहों पर भी किये गये अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...