मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- बंदरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को विधायक कोमल सिंह ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें जनता से जुड़ी विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि बंदरा के विकास कार्यों को गति देने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करें। इस दौरान 10 अग्निपीड़ितों के बीच मुआवजा राशि का चेक वितरण किया गया। इस मौके पर बीडीओ आमना वसी, सीओ अंकुर राय, पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद आदि थे। उधर, पटसारा में नवनिर्वाचित विधायक कोमल सिंह का अभिनंदन किया गया। जिला पार्षद फणीश कुमार, मुकेश ओझा, पैक्स अध्यक्ष रंजीत ठाकुर, संजीत ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, अमित यादव, अविनाश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.