मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के रतवारा चौक स्थित बुनियादी विद्यालय में अनियमितता व लचर शैक्षिक व्यवस्था से आहत दर्जनों विद्यार्थी मंगलवार को धरने पर बैठ गए। इनका आरोप है कि विद्यालय में न पढ़ाई की स्थिति ठीक है और न ही खेल की कोई व्यवस्था है। एमडीएम भी मेनू के अनुसार नहीं दिया जाता है। मांगने पर शिक्षक डांट कर भगा देते हैं। स्कूल गेट पर धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल में पीने के शुद्ध पानी तक की व्यवस्था नहीं है। विद्यालय की छत पर लगी टंकी का ढक्कन गायब है। शौचालय में ताला लगाकर रखा जाता है। इससे खासकर बालिकाओं को काफी परेशानी होती है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि आज बच्चों ने विद्यालय के सामने धरना पर बैठ कर सूचना संबंधित पदाधिकारी को दी है। लेकिन कोई भी पदाधिकारी बच्चों की बात सुनने नहीं आए। बच्चे पूरे स...