मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- बंदरा। प्रखंड के बरियारपुर में मंगलवार को रावण दहन का आयोजन किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतले का दहन किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के वेश में कलाकारों ने पुतले में आग लगाया। इसके बाद आतिशबाजी के साथ पतला धू-धू कर जल उठा। इसे देखने के लिए आसपास के अलावे दूरदराज से भी लोग जुटे थे। सुरक्षा के मद्देनजर पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत और अर्धसैनिक बल मौजूद रहा। मौके पर अशोक सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, मुकेश सिंह, कौशल किशोर ठाकुर, विमल कुमार सिंह, रमेश ठाकुर, विमलेश ठाकुर, नारायण गिरि, सर्वेश सिंह, सीताराम सिंह भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...