मुजफ्फरपुर, जून 1 -- बंदरा। रामपुरदयाल निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्राचार्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर (89) का रविवार को निधन हो गया। वे मारवाड़ी हाईस्कूल मुजफ्फरपुर से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही रहते थे। वे बिहार विश्वविद्यालय में सीनेटर और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी रह चुके थे। निधन पर सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मानंद ठाकुर, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, राजकिशोर चौधरी, श्याम किशोर, कृष्णमोहन कन्हैया, धीरज कुमार ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...