मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- बंदरा। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर, शिवशक्ति धाम, बरियारपुर, मोहनपुर में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी की गई है। शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शनिवार को शिवशक्ति धाम में पंडित सत्येंद्र झा एवं राजेंद्र झा ने हवन यज्ञ शुरू कराया। इधर, धर्मादा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रविवार को बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव का भव्य शृंगार किया जाएगा। यजमान गोलू बाबा, धर्मादा कमेटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, राघवेंद्र ठाकुर, नारायण गिरि, रमेश ठाकुर, अजीत शरण, हिमांशु कुमार, अखलेश गिरि आदि थे। इधर, बंदरा प्रखंड के सकरी मन बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में शनिवार की सुबह सुंदरकांड पाठ के बाद चौबीस घंटे शिव नाम धुन के साथ अखंड हवन की शुरुआत हुई। उपमुखिया शिवनाथ ...