मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- बंदरा, एक संवाददाता। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महाशिवरात्रि के दिन आकर्षक झांकी निकालने की तैयारी में समितियां जुट गई हैं। बरियारपुर शिव शक्ति धाम में 39वां यज्ञ महोत्सव व संगीत महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। सकरी मन स्थित बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में महोत्सव की तैयारी की जा रही है। मंदिर परिसर व कुएं की सफाई के साथ रंग-रोगन किया जा रहा है। समिति के सदस्य शिवनाथ ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ, 24 घंटे का अष्ट्याम और अखंड हवन यज्ञ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.