मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- बंदरा। प्रखंड में बीते गुरुवार रात और शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पिलखी-हरपुर से तेपरी मुख्य सड़क पर कई जगहों जलजमाव हो गया। पीयर, रामपुरदयाल, रतवारा, महेशपुर, तेपरी में कीचड़युक्त जलजमाव से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड की लाइफलाइन माने जाने वाली मुख्य सड़क में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा, स्कूल, डाकघर, थाना आदि है। इधर, महेशपुर निवासी श्यामकिशोर कुशवाहा ने बताया कि यह सड़क वर्षों से बदहाल है। इस और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.