मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- बंदरा। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर, शिवशक्ति धाम बरियारपुर समेत विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा खगेश्वरनाथ धाम में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर सुख, शांति की कामना की। भीड़ के दौरान कई बच्चियां व महिलाएं बेहोश हो गईं। सभी का पीएचसी की मेडिकल टीम ने इलाज किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वयंसेवक के अलावा हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में दारोगा संकेत कुमार, चित्तरंजन प्रसाद, राजीव कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे। मंदिर परिसर में राम नाम धुन अष्टयाम, सत्यनारायण पूजा, मुंडन, उपनयन संस्कार भी किया गया। प्रधान पुजारी राजन झा ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भीड़ उमड़ने लगी थी। मंदिर न्यास समिति के सचिव बैद्यना...