चक्रधरपुर, मार्च 24 -- बंदगांव,संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में उल्लास एप के माध्यम एनआईएलपी के द्वारा चलाए जा रहे योजना के तहत निरक्षरों के सर्वे के बाद आज उनकी जांच परीक्षा आयोजित कि गई। मौके पर बीईईओ रंजना पांडे एवं बीपीओ काली चरण गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाना है। ताकि वे संख्या एवं अंकों का ज्ञान अर्जित कर सकें. इसमें सर्वे द्वारा चिन्हित लोगों ने परीक्षा में भाग लिया और मूल्यांकन परीक्षा दी। विभिन्न परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करने पहुंचे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंजना पांडे ने केंद्राधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण में बीईईओ के साथ बीपीओ काली चरण गुप्ता,सीआरपी लोकनाथ सारंगी,संजीव मंडल,करम सिंह,सत्यनारायण प्रधान आदि मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.