चक्रधरपुर, जून 28 -- बंदगांव।बंदगांव थाना के जलमय एनएच 75 मुख्य मार्ग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बंदगांव पुलिस ने जप्त किया है ।जानकारी के मुताबिक बंदगांव थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ है ।थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को जप्त किया। आसपास के लोगों को जानकारी देने के बाद भी उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। और और शव को शीत घर में रख दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति के बारे में अगर किसी को कोई सूचना मिलती है तो अभिलंब थाना में खबर करें जिससे मृतक के परिजनों को उसका शव दिया जा सके। मृतक हल्का पीला रंग का फूल कमीज एवं ब्लू रंग का पैंट पहने हुए हैं। पुलिस शव की पहचान करने में जोर से जुटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.