उन्नाव, दिसम्बर 17 -- अचलगंज। चर्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से बंथर औद्योगिक क्षेत्र में डिजाइन स्टूडियो व लेदर फैशन प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। एक्जिम इंडिया बैंक के सहयोग से स्थापित यह केंद्र कानपुर-उन्नाव के लेदर उद्योग को तकनीक, डिजाइन और गुणवत्ता के क्षेत्र में नई पहचान देगा। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एक्जिम बैंक की उपप्रबंध निदेशक दीपाली अग्रवाल ने कहा कि भारत का चर्म उद्योग वैश्विक बाजार में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में आधुनिक डिजाइन स्टूडियो स्थानीय उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने में मदद करेगा। चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष आरके जालान ने बताया कि भारत सरकार की 'एक जनपद-एक उत्पाद' योजना के अंतर्गत स्थापित इस केंद्र से एमएसएमई इकाइयों को लेदर फैशन, फुटवियर और लेदर गुड्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.