लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कानपुर रोड स्थित बंथरा में चोरों ने एक 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चुरा लिया। घटना 7-8 दिसंबर की रात की है, जिसके बाद विभाग ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बंथरा के भटगांव स्थित 11 केवी एलटी के जूनियर इंजीनियर विनय कुमार ने बताया कि चोरों ने बनी उपकेंद्र से पोषित 11 केवी अवतार नगर फीडर से जुड़े नीवां बाजार में रखे ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोरों ने ट्रांसफार्मर को पिलिंथ से गिराकर उसका तेल निकाल लिया और उसे खोलकर अंदर लगा कॉपर की क्वाइल भी चुरा लिया। चोरी की जानकारी विद्युत संविदा कर्मी अशोक रावत को हुई, जिन्होंने तुरंत जूनियर इंजीनियर को सूचित किया। जेई ने बताया कि विभाग को 4.50 लाख रुपये का भारी राजस्व नुकसान हुआ है। उन्होंने बंथरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्...