लखनऊ, जनवरी 31 -- बंथरा कस्बे में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सार्किट से एक ज्वैलरी की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दंपति समेत तीन लोग फंस गए। लपटों को देखकर पड़ोसी ने कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही सरोजनी नगर फायर स्टेशन के एफएसओ दमकल की तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग में फंसे परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं ज्वैलर्स ने बताया कि आग में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैं। बंथरा कस्बा निवासी रमाशंकर वर्मा पत्नी और बेटे संग रहते है। घर के आगे के हिस्से में सोने-चांदी के अभूषणों की दुकान हैं। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने दुकान से आग की लपटों को निकलते देखा। यह देखकर पड...