लखनऊ, फरवरी 21 -- शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि बाइक सवार छलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल बाइक सवार को पीजीआई ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की शनिवार भोर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बंथरा के नरेरा गांव निवासी संजय यादव (32) राजगीर था। परिवार में पत्नी ममता, बेटा साजन और बेटी सौम्या है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात संजय बाइक से रामदासपुर गांव एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस आते वक्त हरौनी से सहिजनपुर रेलवे फाटक जाने वाली डिफेंस रोड पर पावर हाउस के पास कार ने संजय की बाइक में टक्कर मार दी। संजय के दाहिना पैर क्षत...