लखनऊ, जनवरी 28 -- बंथरा के कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दो दुकानों में चोरी सरोजनी नगर में दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसा लखनऊ, संवाददाता। चोरों ने मंगलवार देर रात बंथरा और सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की ज्वेलरी की दुकान में धावा बोल दिया। बुधवार सुबह दुकान के ताले टूटे देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए। क्षेत्रीय पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। बंथरा थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव निवासी कौशल रावत की कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास धर्मवीर ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकानदार ने बताया कि वह मंगलवार शाम सात बजे दुकान बंदकर घर चले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने आए तो शटर के ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। कौशल दुकान के अंदर गए तो देखा कि करीब 50 हजार रुपये की चांदी का माल गायब था। वहीं पड़ोस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.