शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- खुटार क्षेत्र में बंडा रोड पर सौफरी गांव के पास शुक्रवार सुबह दो डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक डीसीएम का चालक और एक यात्री घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे जा रुके और पलटने से बाल-बाल बच गए। बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव डिटौफा निवासी डीसीएम चालक हरवीर सिंह ने बताया कि वह बरेली से कचरी सोया लादकर लखीमपुर खीरी के कस्बा गोला गोकर्णनाथ गया था। वहां सामान उतारने के बाद वह वापस बरेली लौट रहा था। इसी दौरान भरगवां चौराहे से मैलानी थाना क्षेत्र के निवासी 50 वर्षीय गोधन लाल उसकी डीसीएम में बंडा जाने के लिए सवार हो गए। खुटार-बंडा रोड पर सौफरी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी डीसीएम में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.