चक्रधरपुर, मार्च 21 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव सह चक्रधरपुर रेल मंडल संयोजक जहांगीर हक ने राउरकेला में डीआईजी बृजेश कुमार राय से मुलाकात की और बंडामुंडा रेलवे क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है। जहांगीर हक ने डीआईजी को बताया कि पिछले दिनों बंडामुंडा में रेल कर्मी के घर डकैती, चोरी, छिनताई सहित कई अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। जिससे रेल कर्मी और उनके परिवार के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। इसलिए इन ईलाकों में पुलिस गस्ती बढ़ायी जाय और बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जाय। मौके पर समाजसेवी गायत्री देवी, गीता सूह, मोहम्मद आवेश, मोहम्मद जावे, रिंकु सिंह, नीता अग्रवाल, रीता शर्मा, कल्याणी शर्मा सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.