चक्रधरपुर, जनवरी 13 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा एआरएम कार्यालय के पास मंगलवार दोपहर में ओएचई तार अचानक टूट कर गिर पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद ओएचई विभाग द्वारा उसकी मरम्मति की गई। जानकारी के मुताबिक बंडामुंडा एआरएम कार्यालय के पास डिस्चार्ज अप थ्रू लाईन पर पोल संख्या 406/6ई/1 के पास मंगलवार को दिन के करीब 12 बजे अचानक ओएचई तार टूट कर गिर पड़ा। तार गिरते ही बंडामुंडा में हड़कम्प मच गई। आनन फानन में इसकी सूचना ओएचई विभाग की दी गई। सूचना मिलते ही ओएचई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तार को दुरूस्त कर दिया गया है। इसके अप थू लाईन पर ट्रेनों का परिचालन शुरु हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...