चक्रधरपुर, सितम्बर 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा कुकड़ा रेलवे फाटक के बीच में बीती रात मालगाड़ी का एक इंजन खराब हो जाने से गेट में वाहनों का आवाजाही ठप हो गया जिसके फलस्वरुप गेट के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह घटना बीती रात लगभग 9 बजे की है। एक मालगाड़ी की इंजन फाटक के बीच खराब हो गई। इस घटना के बाद गेट होकर चलने वाले सैकड़ों दो पहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच कर लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद इंजन की त्रुटि दूर की। इस घटना के कारण बंडामुंडा बिसरा सड़क मार्ग से लोगों को आवाजाही तीन घंटे तक ठप रहा। बताया जाता है कि इंजन में कैसे त्रुटि आई इसकी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बंडामुंडा के सीएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.