जौनपुर, जनवरी 10 -- जफराबाद, (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में शुक्रवार की शाम पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरेश मौर्य और उनके भाई देवेंद्र मौर्य पुत्र पन्नालाल मौर्य के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए आपस में झगड़ने लगे। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि दोनों भाइयों को भविष्य में विवाद न करने की ...