पीलीभीत, फरवरी 15 -- दियोरिया कला। पैनियां हिम्मत निवासी जसकरन पुत्र तुलाराम ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी पवन कुमार, मुकेश कुमार, मोहनलाल ने हिस्से में ईंटे व 1.10 लाख मांगने पर गाली-गलौच की। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...