अमरोहा, अप्रैल 17 -- संपत्ति बंटवारे को लेकर भाई-भाई के खून का प्यासा हो गया। तीन भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई व लाठी-डंडे चले। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मामला थाना क्षेत्र के गांव में शीशोवाली में मंगलवार का है। बताया जा रहा है कि भाइयों के परिवारों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दो भाई बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान एक की पत्नी बीच में बोल पड़ी। इस बात को लेकर मामला तूल पकड़ गया। कहासुनी के बाद पहले लात-घूंसे चले और फिर लाठी-डंडे निकल आए। महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी व चीख पुकार मच गई। किसी ग्रामीण ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने विवाद को शांत कराया। मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि मारपीट के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.