बाराबंकी, फरवरी 8 -- सूरतगंज। रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तेलियानी गांव में संपत्ति बंटवारे के विवाद में शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति ने अपने सगे छोटे भाई को ट्रैक्टर से रौंद दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक व आरोपी होमगार्ड थे। आरोपी फरार है। घर में कोहराम मचा है। रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तेलियानी गांव निवासी राम नारायण के चार बेटे हैं। सबसे बड़े आनंद सिंह, दूसरे नंबर पर अरुण सिंह, तीसरा बेटा अखिलेश सिंह और चौथा बेटा अमरेश सिंह हैं। चारों सगे भाईयों में कुछ दिनों से जमीन और घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले बंटवारे को लेकर भाईयों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.