सुल्तानपुर, फरवरी 20 -- भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के रायचन्द्रपुर गांव में भूमि बंटवारे को लेकर गुरुवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। घटना में पति-पत्नी व बेटे को गंभीर चोटे आईं हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद निवासी रायचन्द्रपुर ने तहरीर देकर बताया कि, 19 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे बंटवारे के विवाद को लेकर विपक्षीगण शीतला प्रसाद पुत्र स्व. जमुनादास, अमित कुमार उर्फ मिठाई, सरोज देवी पत्नी राकेश कुमार उर्फ गुल्लू, मंजू देवी पत्नी राकेश कुमार उर्फ गुल्लू तथा किस्मती पत्नी शीतला प्रसाद एक राय होकर दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.