फिरोजाबाद, मई 14 -- बंटवारे के बाद भी सहखातेदार भूमि स्वामी को खेत नहीं जोतने दे रहा है। जब भी खेत जोतने जाते हैं तो लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं तो खेत में पानी भर देते हैं। इससे खेत खाली रह जाते हैं। बीते दिनों भू स्वामी के साथ में मारपीट कर परिजनों के साथ गाली-गलौज की। मामला थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द का है। डालचंद्र का सहखातेदार महेश चंद्र से बंटवारा हो गया है, लेकिन सह खातेदार उसको अपनी जमीन नहीं जोतने दे रहा है। छह मई को खेत जोतने के लिए डालचंद्र खेद पर पहुंचा तो तो धर्मेंद्र एवं महेश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद में कहा कि तू घर पर चल, घर पर जाकर देखेंगे। इसके बाद दोनों घर पर पहुंच गए तथा महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने लगे। जानकारी मिलने पर डालचंद्र खेत से घर पर आया तथा इन लोगों को गाली गलौज से रोका तो दबंगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.