औरंगाबाद, जनवरी 28 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के जयपाल बिगहा में मंगलवार को घर की जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने हिस्से से अधिक जमीन पर घर निर्माण शुरू किया, जिसका छोटे भाई संजय राम और उनकी पत्नी संगीता देवी ने विरोध किया। इसके बाद बड़े भाई ओमप्रकाश राम ने दोनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल संजय राम और उनकी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर कुमार जय ने प्राथमिक उपचार किया। संजय राम ने बताया कि घर की जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन उनके बड़े भाई ने अपना हिस्सा बढ़ाकर घर निर्माण करने का प्रयास किया, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...