गोपालगंज, जनवरी 14 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी वार्ड नंबर 12 में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। मृतक की पहचान स्व. सहदेव साह के 62 वर्षीय पुत्र शिवजी साह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शिवजी साह बुधवार की सुबह घर से खेत की ओर शौच के लिए गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध को मॉडल सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.