सासाराम, सितम्बर 30 -- रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह खेल मैदान बंजारी में कैमूर कला दुर्गा पूजा समिति की ओर से रावण पुतला दहल की तैयारी जोरों पर की जा रही है। करीब एक लाख की लागत से 40 फीट ऊंचा व 10 फीट चौड़ा पुतला बनाया जा रहा है। इस काम में कारीगर पांच दिनों से लगे हैं। बताया कि चार वर्ष पूर्व पुतला दहन कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। जिसे देखने बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाएं पहुंचती हैं। हादसे से बचाव के रावण के पुतले को तीर से जलाया जाता है। पूजा समिति अध्यक्ष हीरामन पासवान ने बताया कि दशमी के दिन बड़ी संख्या में लोग पुतला दहन देखने के लिए आते हैं। प्रशासन से काफी सहयोग मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...