मिर्जापुर, जनवरी 16 -- हलिया। मध्यप्रदेश से सटे क्षेत्र के बंजारी कला गांव से गुरुवार को मिर्जापुर डिपो की ओर से रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गांव में पहले दिन पहुंची रोडवेज की बस को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव निवासी समाजसेवी संजय सिंह ने बस को हरी झंडी दिखा कर मिर्जापुर के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से परिवहन विभाग से बंजारी कला से मिर्जापुर-वाराणसी के लिए रोडवेज बस संचालित करने की मांग की जा रही थी। अबतक ग्रामीणों को डग्गामार वाहनों से महंगा किराया चुका कर यात्रा करना पड़ता था। यही नहीं डग्गामार से यात्रा करना भी खतरे से खाली नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि मिर्जापुर की एआरएम कल्पना श्रीवास्तव के लगातार प्रयास से रोडवेज सेवा ग्रामीणों को उपलब्ध हो पाई है। बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.