सीतापुर, फरवरी 18 -- लहरपुर, संवाददाता। बंजारा समाज के लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके और उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए प्रशासन जागरूक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से कार्य कर रहा है। बुधवार को हसीन अंसारी ने 114 लोगों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने बताया पीतांबरा शिक्षा समिति द्वारा शीघ्र ही पात्र लोगों को ओढ़ने के लिए चादर और दैनिक जीवन में काम आने वाली सामग्री वितरित की जाएगी। जिला प्रशासन ने बंजारा समाज एवं घुमंतु समुदाय के लोगों को अपना आशियाना दिलाने के लिए प्रशासन ने ग्राम सभा रायपुर में 11 बीघा जमीन का आवंटन किया है। लगभग 128 आवासों वाली बंजारा कॉलोनी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में योजना का लाभ केवल वास्तविक हकदारों को मिले, इसके लिए मौके पर ही परिवारों की विधिवत काउंटिंग भी की जा रही है। नई कॉलोनी मे...